नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामलेे में आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामलेे में आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल
श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट द्वारा जेल भेज दिया गया है। थाना अधिकारी कश्यप सिंह राघव से मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय रामलाल सेवग पर एक 14 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था और आरोप लगा कि बालिका इस दौरान गर्भवती हो गई।परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत डिटेन कर लिया गया था और उसके बाद पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, एफएसएल टीम द्वारा भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। आरोपी को बीकानेर जेल भेज दिया गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ