खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में सदर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी रमेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की हे। इस सम्बंध में 10 जून को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को करीब 6 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरपु्तार किया था। इस प्रकरण में आरोपी ने एमडी शब्बीर अली से खरीदना बताया था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच करते हुए पुलिस टीम ने शब्बीर अली उर्फ खेरू को गिरफ्तार किया है। जिस पर पुलिस टीम ने 5 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस आरोपी से पुछताछ में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रमेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, रामकरण ङ्क्षसह, वासुदेव, करणपाल, देवेन्द्र, राजेन्द्र, शब्दल अली, गिरधर दान शामिल रहेंं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ