मंदिर में मेले के दौरान महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने के गहने तोडऩे के आरोप में छह महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा, अन्य जने हुए फरार
मंदिर में मेले के दौरान महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने के गहने तोडऩे के आरोप में छह महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा, अन्य जने हुए फरार
महाजन। शेरपुरा के पास स्थित बगतगिरी दादाजी मंदिर में बुधवार को आयोजित विशाल मेले में भीड़ का फायदा उठाकर चोर गिरोह ने महिला श्रद्धालुओं को निशाना बनाया। गिरोह के सदस्यों ने भीड़ के बीच महिलाओं के गले से सोने के गहने काट लिए। वारदात का पता चलते ही मेले में मौजूद ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे रही तीन-चार संदिग्ध महिलाओं को मौके पर पकड़ लिया।गिरोह में शामिल अन्य महिला-पुरुष सदस्य वाहनों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, लेकिन आरोपियों ने रास्ते में वाहनों को टक्कर मारकर पीछा कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया और फरार होने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलने पर महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने छह संदिग्ध महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने बावरी समाज की छह महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मेले में हुई चोरी की वारदातों, हिरासत में ली गई महिलाओं की भूमिका तथा फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच चोरी की वारदात सामने आने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।हजारों श्रद्धालुओं की रहती है भीड़
शेरपुरा से करीब तीन किलोमीटर दूर भगतगिरी दादाजी का मंदिर स्थित है। यहां प्रतिवर्ष विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। बुधवार को आयोजित मेले में शेरपुरा सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में धोक लगाने पहुंचे। मेले में हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा होने के कारण भीड़ काफी अधिक रही। इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोर गिरोह द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ