सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे आधे दर्जन लोगों को पुलिस ने हजारों रुपए के साथ दबोचा
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे आधे दर्जन लोगों को पुलिस ने हजारों रुपए के साथ दबोचा
बीकानेर। लूणकरणसर पुलिस ने जुए पर कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से जुआ राशि जब्त की गई। यह कार्रवाई 21 जून को रोही सादेरा में की गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे सादेरा निवासी रामकरण, धीरेरा स्टेशन निवासी नत्थूराम, दुलमेरा निवासी राजूराम, धीरेरा निवासी सीताराम, धीरेरा निवासी पुनमराम, सादेरा निवासी दौलतराम को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 9590 रुपए जुआ राशि तथा ताश की जोड़ी जब्त की गई। साथ ही 13 आरपीजीओ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी जांच हैड कांस्टेबल सुभाषचंद्र कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ