बढ़ती बाइक चोरियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में बढ़ती चोरियों के बीच पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है ।यह कार्रवाई नोखा पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में भींयाराम ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी बाइक धारणियां ऑटो मोबाइल के पीछे वाली गली से चोरी हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए करण भाार्मा निवासी रानी बाजार को गिरफ्तार किया है। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने इसके अलावा भी अन्य दो वारदातों को स्वीकार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी गोविंद सिंह, सुरेश कुमार, पवन, पुखराज शामिल रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ