Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

पुलिस की कार्रवाई, अवैध अफीम के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Bansal
2 weeks ago
पुलिस की कार्रवाई, अवैध अफीम के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई, अवैध अफीम के साथ 40 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

बज्जू। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बज्जू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा तथा वृत्ताधिकारी कोलायत जयपाल सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26 अक्टूबर को आरडी 931 फांटा पर कार्रवाई करते हुए फूलासर बड़ा निवासी गैम्पर राम पुत्र लाधुराम विश्नोई (40) को 19 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले का अनुसंधान रणजीतपुरा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक जगदीश सिंह कर रहे हैं।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक झंवरलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम में थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी, एएसआई झंवरलाल, कांस्टेबल रामकुमार और कांस्टेबल जोगेन्द्र शामिल रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: