Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान के 21 हज़ार से अधिक युवाओं को पीएम मोदी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, बीकानेर के इतने युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

rk
4 months ago
राजस्थान के 21 हज़ार से अधिक युवाओं को पीएम मोदी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, बीकानेर के इतने युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

राजस्थान के 21 हज़ार से अधिक युवाओं को पीएम मोदी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, बीकानेर के इतने युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार, 28 फरवरी को अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली में रोजगार उत्सव का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी 16,600 करोड़ रुपये से अधिक राशि की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे और 21,800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्त— पत्र प्रदान करेंगे। इसी क्रम में जिला प्रशासन के निर्देशन में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज सभागार में प्रात: 10 बजे रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम वीसी के जरिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहेगा। कार्यक्रम का जिला, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर प्रसारण भी किया जाएगा। जिले में कुल 477 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 187, राजस्व विभाग के 130, ग्रामीण विकास विभाग के 79, पशुपालन विभाग के 50 सहित अन्य विभागों के नवनियुक्त अभ्यर्थी शामिल होंगे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: