Khulasa Online
Breaking
• अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • अमेरिका बोला - ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर होगी जंग, रक्षा मंत्री ने कहा - हमारी सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार • दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, पार्किंग एरिया में हुआ हादसा; दोनों प्लेन को नुकसान • महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर मोदी बोले - विपक्ष क्रेडिट ले, ब्लैंक चेक देने को तैयार • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पीएम मोदी बोले - इजराइल-ईरान जंग जल्द खत्म हो, सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं

rk
1 month ago
पीएम मोदी बोले - इजराइल-ईरान जंग जल्द खत्म हो, सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं

पीएम मोदी बोले - इजराइल-ईरान जंग जल्द खत्म हो, सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में मिडिल ईस्ट और यूक्रेन में जारी जंग को जल्दी खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सैन्य संघर्ष से कोई भी मसला हल नहीं हो सकता। भारत सभी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और शांति स्थापित करने की कोशिशों का समर्थन करता रहेगा।

पीएम ने यह बात फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद कही। उन्होंने कहा कि भारत और फिनलैंड दोनों ही कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। हम इस बात पर सहमत हैं कि सिर्फ सैन्य संघर्ष से कोई भी समस्या हल नहीं हो सकती।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छह दिनों से जंग जारी है। अल जजीरा के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक 5000 से ज्यादा बम गिराए हैं। वहीं 20 ईरानी वॉरशिप को डुबो दिया है। इन हमलों में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। ईरान ने भी पलटवार करते हुए मिडिल ईस्ट के 9 देशों में बने अमेरिकी बेस पर हमला किया है।

मोदी बोले- AI, 6G और क्वांटम टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब बुधवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। इस दौरे का उद्देश्य व्यापार, निवेश और उभरती प्रौद्योगिकियों सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाना है। बैठक में दोनों देशों ने डिजिटलाइजेशन और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने भारत-फिनलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

मोदी ने कहा, 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 6G टेलीकॉम, स्वच्छ ऊर्जा और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे हाई-टेक क्षेत्रों में सहयोग से दोनों देश आगे बढ़ेंगे। भारत-यूरोपीय फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगा। राष्ट्रपति स्टब ने आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा किया है, जो बेहद कठिन प्रतियोगिता मानी जाती है।
फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने भारत की विदेश नीति और आर्थिक प्रगति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुनिया को थोड़ा और भारतीय बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे प्रभावशाली देशों में से एक है। यूरोप के लिए भारत एक अहम रणनीतिक साझेदार बन चुका है।
स्टब ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और पिछले एक दशक में यहां बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उनकी पिछली भारत यात्रा 2013 में हुई थी और तब से देश में काफी परिवर्तन हुआ है।
आयरनमैन ट्रायथलॉन के बारे में जानें…

आयरनमैन ट्रायथलॉन दुनिया की सबसे कठिन एक-दिवसीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है। इसमें लगातार 3.86 किमी तैराकी, 180 किमी साइक्लिंग और 42.2 किमी मैराथन दौड़ पूरी करनी होती है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: