संदिग्ध हालात में मिला प्लास्टिक का कट्टा, फैला आक्रोश, जाने वजह
खुलासा न्यूज,बीकानेर। कट्टे में संदिग्ध अवस्था में गौवंश का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के रायसर रोड़ की है। जहां पर प्लास्टिक के कट्टे में संदिग्ध हालात में बछड़े का शव मिला है। सूचना मिलने के साथ ही आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। कई हिंदूवादी संगठनों से जुड़े सेवादार भी मौके पर पहुंचे और विरोध जताया है। जानकारी के अनुसार आसपास में मृत पशुओं को डालने की भी जगह है लेकिन इस तरीके से कट्टे में बछड़े का शव मिलने से आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ