गंगाशहर के इस वार्ड में लगे गंदगी के ढेर, सफाई व्यवस्था हुई चौपट
खुलासा न्यूज,बीकानेर। गंगाशहर के वार्ड नं. 26 में सफाईकर्मियों की कमी को देखते हुए निर्वतमान पार्षद सहित क्षेत्रवासियों ने रोष जताया है। रामदयाल पंचारिया ने बताया कि पिछले काफी समय से वार्ड में सफाई कर्मियों की कमी चल रही है। गुरुवार को रामदयाल पंचारिया ने वीडियो जारी कर बताया कि क्षेत्रफल की दृष्टि से वार्ड का एरिया बड़ा होने के बावजूद भी मात्र छह सफाई कर्मियों की उपस्थिति है।
पंचारिया ने बताया कि सफाईकर्मियों स्थानान्तरण के चलते एक सफाईकर्मी को कहीं और लगा दिया लेकिन उसके स्थान पर दूसरा भेजा नहीं। इसके साथ ही वीडियो में एक मुख्य बात यह भी बताई गई है कि मंत्री सुमित गोदारा के पीए के नाम से भी एक कर्मचारी को कहीं और लगाया गया है, जो यहां पर कार्यरत था और अब वह पिछले लगभग एक माह से यहां नहीं आ रहा, तथा दो कर्मचारी भी एक वर्ष से अनुपस्थित चल रहे हैं। मात्र छह सफाईकर्मियों के भरोसे वार्ड में सफाई नहीं हो पा रही है।
वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग चुके हैं, नालियां जाम हो रही है। पूरे वार्ड में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। पंचारिया ने बताया कि इस संबंध में निगम आयुक्त को भी सूचना दी गई थी लेकिन सफाई कर्मियों की ड्यूटी यहां नहीं लगाई जा रही। वार्ड में कम से कम 12-15 सफाई कर्मियों की आवश्यकता है लेकिन मात्र छह सफाईकर्मी यहां उपस्थित रहते हैं। वार्ड नं. 26 एरिया चौपड़ा बाड़ी क्षेत्र कहलाता है और परिसीमन के बाद इसका क्षेत्रफल और भी बढ़ गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ