रूणिचा दर्शन कर लौट रही पिकअप भिड़ी ट्रक से, दो श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन घायल
खुलासा न्यूज,बीकानेर। रूणिचा बाबाा रामदेव जी के दर्शन कर लौट रही पिकअप सड़क हादसे का शिकार हो गयी। इस हादसे में दो लोगोंं की मौत हो गयी। जबकि एक दर्जन के करीब लोग घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना श्रीगंगानगर जिले के समेजा कोठी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर कालूवाला ढ़ाबे के पास पिकअप ट्रक से भिड़ गयी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें 7 की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पिकअप में फंसे और घायल लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में समेजा कोठी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ