Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

जयपुर रोड पर पिकअप ने ऊंटगाड़े को मारी टक्कर, युवक घायल, चालक फरार

Bansal
2 weeks ago
जयपुर रोड पर पिकअप ने ऊंटगाड़े को मारी टक्कर, युवक घायल, चालक फरार

 

जयपुर रोड पर पिकअप ने ऊंटगाड़े को मारी टक्कर, युवक घायल, चालक फरार

बीकानेर। जयपुर रोड स्थित खाटूश्याम मंदिर के पास तेज गति और लापरवाही से चल रही पिकअप ने ऊंटगाड़े को टक्कर मार दी। हादसे में ऊंटगाड़े पर सवार कैलाश दान चारण घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार कैलाश दान चारण पुत्र मोतीदान चारण, निवासी डांडूसर, हाल तिलक नगर, ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवाद पेश किया। उसने बताया कि वह 17 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे अपने गांव से मूंगफली का चारा लेकर ऊंटगाड़े से तिलक नगर की ओर जा रहा था।

जयपुर रोड पर खाटूश्याम मंदिर के पास पहुंचते ही पिकअप नंबर RJ 41 GA 5235 तेज गति और लापरवाही से आई और ऊंटगाड़े को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ऊंट गिर गया और गाड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कैलाश दान नीचे गिर गया, जिससे उसके शरीर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को संभाला और परिजनों को सूचना देकर अस्पताल पहुंचाया।

परिवादी के अनुसार, घटना के बाद वह जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने गया, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परिवाद पेश किया। पुलिस ने परिवाद की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई रामावतार को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: