Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रोले में भीषण टक्कर, एक की मोके पर मौत

Bansal
shiv
shiv2
8 months ago
बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रोले में भीषण टक्कर, एक की मोके पर मौत

बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रोले में भीषण टक्कर, एक की मोके पर मौत

बीकानेर। जिले के नोखा क्षेत्र में जोधपुर रोड बाईपास पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप और ट्रोले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में सब्जियां और पार्सल भरे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और बाईपास पर सड़क क्रॉस करते समय ट्रोले की डीजल टंकी से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रोले की डीजल टंकी फट गई और डीजल सड़क पर फैल गया।

हादसे के बाद स्थिति को संभालते हुए जागरूक लोगों ने सड़क पर बिखरे डीजल पर रेत डालकर फिसलन से बचाव किया। इस दुर्घटना में पिकअप चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। मृतक चालक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: