देशनोक-जेगला रोड पर पिकअप और बाइक की भिड़ंत, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
देशनोक-जेगला रोड पर पिकअप और बाइक की भिड़ंत, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
देशनोक। देशनोक थाना क्षेत्र के देशनोक-जेगला रोड पर महेशदान की ढाणी के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे पिकअप और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक पप्पू की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के दौरान मौके पर पहुंचे समाजसेवी गुमानदान ने देशनोक पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान बलबीर पुत्र गोरधन राम मेघवाल निवासी जांगलू और पप्पू निवासी कक्कू के रूप में हुई है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ