पिकअप-बाइक की टक्कर, दो घायल, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ सरदारशहर रोड स्थित स्टेट हाईवे-6 पर राजस्थान होटल के पास शुक्रवार को पिकअप और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान शाहरुख पुत्र नौशाद अली, बिग्गाबास श्रीडूंगरगढ़ तथा बाबू पुत्र नवाब, श्रीडूंगरगढ़ के रूप में हुई है। हादसे के कारणों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ