Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: क्रेडिट कार्ड के नाम पर फोन, खाते से निकल गए 2.03 लाख रुपये,  पुलिस जांच में जुटी

Bansal sadi
7 hours ago
बीकानेर: क्रेडिट कार्ड के नाम पर फोन, खाते से निकल गए 2.03 लाख रुपये,  पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर: क्रेडिट कार्ड के नाम पर फोन, खाते से निकल गए 2.03 लाख रुपये,  पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र में 65 वर्षीय व्यक्ति के बैंक खाते से उसकी अनुमति के बिना 2,03,003.54 रुपये निकलने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर गंगाशहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पुरानी लाइन निवासी पवन कुमार मारु का बचत खाता आईसीआईसीआई बैंक की गंगाशहर शाखा में है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि 14 अगस्त 2026 को उसकी अनुमति के बिना खाते से 2,03,003.54 रुपये की राशि निकाल ली गई। यह ट्रांजेक्शन दोपहर करीब 12:19 बजे हुआ, जिसकी ट्रांजेक्शन आईडी भी पुलिस को उपलब्ध करवाई गई है।

रुपये निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने आईसीआईसीआई बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया और अपना खाता, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य बैंकिंग सुविधाएं ब्लॉक करवाने की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद उसने पुलिस में भी मामले की शिकायत दी।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले उसके मोबाइल पर 9395032418 नंबर से क्रेडिट कार्ड के संबंध में लगातार फोन आ रहे थे। उसे आशंका है कि इस नंबर से संपर्क करने वाले व्यक्ति की साइबर ठगी में भूमिका हो सकती है। पुलिस अब इस नंबर सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

मामले की जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी, मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: