बीकानेर: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, इस जगह हुआ था हादसा
बीकानेर: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, इस जगह हुआ था हादसा
बीकानेर। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा नाल थाना क्षेत्र में हुआ था। इस संबंध में नाल पुलिस थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गांव बच्छासर निवासी मगनीराम पुत्र पप्पूराम रावत मेघवाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 12 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे उसके पिता पप्पूराम बच्छासर से स्वरूपदेसर रोड पर गोरधाना के पास जा रहे थे । इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में पप्पूराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ