Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

मायरा भरने जा रहे लोगों की स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत , जेसीबी से गेट तोड़कर बाहर निकाला

rk
4 months ago
मायरा भरने जा रहे लोगों की स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत , जेसीबी से गेट तोड़कर बाहर निकाला

मायरा भरने जा रहे लोगों की स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत , जेसीबी से गेट तोड़कर बाहर निकाला

टोंक से भीलवाड़ा में मायरा भरने जा रहे लोगों की स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई और फिर खाई में गिर गई। कार में बैठे लोग अंदर फंस गए। जेसीबी से कार के गेट तोड़कर बाहर लोगों को निकाला, लेकिन तब तक 2 लोगों की मौत हो गई। 3 घायलों को शाहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया। सभी लोगों को बाहर निकालने के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। फुलिया कला थाना इलाके में राज्यास के पास हाईवे पर आई भैंसों को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। शाहपुरा थाने के एसआई बालकिशन शर्मा ने बताया- शाहपुरा क्षेत्र से निकल रहे नेशनल हाईवे-148 डी पर राज्यास के पास बुधवार शाम करीब 5:30 बजे हाईवे पर 3 भैंसों को बचाने की कोशिश में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और खाई में गिर गई। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और कार सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे, लेकिन उनको बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद पास के खेत में खड़ी जेसीबी मंगाकर कार के गेट तोड़े और अंदर फंसे लोगों को निकाला।

सिर में चोट लगने से 2 की मौके पर ही मौत
एसआई ने बताया- सिर में चोट लगने के कारण 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। सभी को बाहर निकालते ही स्कॉर्पियो ने आग पकड़ ली और कुछ ही मिनट में आग का गोला बन गई। सूचना के बाद फुलिया कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से सभी को शाहपुरा जिला अस्पताल लाया गया। 3 घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें भीलवाड़ा रेफर कर दिया, जबकि दोनों शवों को शाहपुरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: