पानी की समस्या से परेशान लोगों ने लगाया धरना, बार-बार कहने के बाद भी नहीं मिल रहा पानी
खुलासा न्यूज,बीकानेर। पानी के कनेक्शन हेतु परेशान लोगों ने आज धरना लगा दिया। खबर गंगाशहर क्षेत्र के चोपड़ा बाड़ी क्षेत्र की है। जहां चोपड़ा बाड़ी के बाशिंदे पिछले 30 महीनों से पानी के कनेक्शन हेतु जलदाय विभाग के चक्कर निकाल रहे है लेकिन विभाग के अधिकारियों की कानो पर जूँ तक नहीं रेंग रही, बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर आक्रोशित क्षेत्रवासी आज गंगाशहर टंकी धरने पर बैठ गए लेकिन इस भीषण गर्मी मैं दो घंटे से अधिक समय व्यतीत होने पर भी जि़म्मेदार अधिकारी सुध लेने नहीं आए।
सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने मौक़े पर पहुंचकर राजेश पुरोहित से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या से अवगत करवाया। जिस पर राजेश पुरोहित ने जि़म्मेदार अधिकारी को समाधान हेतु निर्देशित करने का आश्वश्न दिया। इसके उपरांत क्षेत्र के एईएन और जेईएन से वार्ता कर उन्हें खरी-खरी सुनाई की जनता की पीड़ा से उन्हें कोई सरोकार नहीं है, पानी जेसी मूलभूत सुविधा के कनेक्शन के लिए गऱीब परिवार फ़ाइल हाथ मैं लिए चक्कर निकाल रहे है और मजबूरन उन्हें महंगे दरों पर टैंकर से पानी मँगवाना पड़ रहा है जबकि पानी की लाईन डाले महीनों हो ज्गए फिर मिलान क्यो नहीं किया जा रहा और क्यो प्रभावित परिवारो को कनेक्शन से वंचित रखा जा रहा है।
इसकी जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए। जिस पर एईएन महोदया द्वारा मौखिक आश्वश्न उपरांत सात दिवस में समाधान हेतु सहमती बनी। प्रदर्शन में नरनारायण स्वामी, गोविंद पुरोहित, चेतन जोशी, महेश भाटी, अशोक भाटी, मुरली गहलोत, सुनील चिंपा, हरिकिशन कुम्हार, हरि सुथार, किशन पुरोहित, किशन दधीच, पवन गुप्ता, माणक भार्गव, घनश्याम, राजेंद्र पुरोहित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ