Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

स्कॉर्पियों में सवार होकर आए लोगों ने सब्जी बेचने वाले से मारपीट कर रुपये लूटे

Bansal
7 months ago
स्कॉर्पियों में सवार होकर आए लोगों ने सब्जी बेचने वाले से मारपीट कर रुपये लूटे


स्कॉर्पियों में सवार होकर आए लोगों ने सब्जी बेचने वाले से मारपीट कर रुपये लूटे
 बीकानेर।  श्रीकोलायत क्षेत्र के  हदां पुलिस थाना क्षेत्र में लूटकर ले गये।  मालाणी बास नोखा निवासी राकेश कुमार ब्राह्मण ने पुलिस थाना हदा में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी राकेश कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने एक साथी के साथ सब्जी की गाड़ी लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बिना नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनके पास आकर रुकी। गाड़ी में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीडि़त के अनुसार आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके पास से 61 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन तथा सोने की चैन लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़त ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: