Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

गाड़ी में सवार होकर आए  लोगों ने भूमि विवाद को लेकर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला,

rk
1 month ago
गाड़ी में सवार होकर आए  लोगों ने भूमि विवाद को लेकर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला,


गाड़ी में सवार होकर आए  लोगों ने भूमि विवाद को लेकर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला,
बीकानेर। नोखा के रोड़ा गांव में कृष्ण रेजिडेंसी के नाम से पूर्व ने काटी गई कॉलोनी के मालिक और उसके भाई के साथ जमीन विवाद को लेकर दूसरे पक्ष द्वारा मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।इस संबंध में लखोटिया बास निवासी महावीर मूंदड़ा ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह 11 तारीख की दोपहर को उसका भाई ओमप्रकाश कृष्णा रेजिडेंस नाम से काटी गई कॉलोनी में गया हुआ था उसके भाई ने उसे फोन करके बताया था कि अमरचंद मनिहार, राम अवतार मनिहार, संजय भट्टड़ सत्यनारायण भट्टड़ हैं और दो तीन अन्य लोगों यहां आए हुए है तुम कॉलोनी आ जाओ वे लोग तुम्हें बुला रहे हैं।परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि दोपहर लगभग 3 बजे वह कॉलोनी पर गया तो वहां मांगीलाल बिश्नोई निवासी कूदसू आया हुआ था। वह जैसे ही कॉलोनी में पहुंचा उसके भाई ने कहा कि उपरोक्त व्यक्ति यह व्यक्ति धमकी देकर गए हैं कि आधे घंटे में बाद वापस आ रहे हैं और तुम इस कॉलोनी में रहना।रिपोर्ट में बताया कि उसके बाद एक फॉच्र्यूनर गाड़ी जिसमें अमरचंद, राम अवतार, संजय, सत्यनारायण ओर दो तीन अन्य लोगों गाड़ी से नीचे उतरे और आते ही उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी और साथ ही है कहा कि हम तुम्हारी कॉलोनी का कोई सीमा ज्ञान करवाते हैं। इसके बाद संजय भट्टड़ ने अपने हाथों में पकड़ी कुल्हाड़ी से उसे जान के मरने के लिए से सिर पर वार किया जिसके कारण उसका सिर फट गया और उनके साथ आए दूसरे ने लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसका भाई ओमप्रकाश और मांगीलाल छुड़ाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में पीडि़त को घायल अवस्था में नोखा लाया गया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबद्ध में विधि सम्मत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: