Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: जमीन विवाद में भिड़े दो पक्षों के लोग, एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे कराए

rk
2 weeks ago
बीकानेर: जमीन विवाद में भिड़े दो पक्षों के लोग, एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे कराए


जमीन विवाद में भिड़े दो पक्षों के लोग, एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे कराए
बीकानेर। जमीन विवाद में पूगल के चक 1 एएमआर अमरपुरा में दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं जिनकी जांच सीओ खाजूवाला करेंगे। पूगल के चक 1 एएमआर अमरपुरा में दो पक्षों के लोगों में जमीन विवाद चल रहा है। 30 मई की रात को जमीन पर कब्जा करने के लिए दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक-दूसरे पर घातक हथियारों से हमला किया और जातिसूचक गालियां निकाली। पूगल पुलिस थाने में परस्पर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं जिनकी जांच सीओ खाजूवाला अमरजीत चावला करेंगे। एक पक्ष की ओर से बीकानेर में  रहने वाली एक महिला ने  पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया है कि उसकी कृषि भूमि अमरपुरा गांव में है जिसकी तारबंदी कर रखी है और पिलर लगा रखे हैं। पिछले कुछ दिनों से गांव के लोग जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। 31 मई को सुबह आईदान, ओमप्रकाश, उसकी पत्नी, पदमाराम, केशुराम, तुलछी देवी व अन्य ट्रैक्टर लेकर जबरन खेत में घुस गए। पति ने रोका तो ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। खेत की तारबंदी तोड़ दी और पिलर उखाड़ दिए। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दूसरे पक्ष के चक 1एएमआर अमरपुरा निवासी पदमाराम मेघवाल की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि दहराज,  निर्मल, 30-40 अन्य लोग चार गाड़ी, एक टैक्सी, बाइक लेकर रात को 12 बजे हथियारों के साथ ढाणी में आए और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जातिसूचक गालियां निकाली और मारपीट की। परिवार के लोग जान बचाकर वहां से भागे और पूगल थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: