बीकानेर: इस जगह मृत अवस्था में मिला पैदल यात्री, शव को रखवाया मोर्चरी में
बीकानेर: इस जगह मृत अवस्था में मिला पैदल यात्री, शव को रखवाया मोर्चरी में
बीकानेर। शोभासर टोल नाके से करीब 400 मीटर आगे अनूपगढ़ रोड पर शनिवार सुबह एक रामदेवरा पैदल यात्री मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेवा संस्थाओं की टीम ने पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मृतक रामदेवरा की पैदल यात्रा पर जा रहा था और रात में एक सेवा समिति के टेंट के पास विश्राम के लिए सोया हुआ था। सुबह उसे जगाने का प्रयास किया गया तो वह मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान रेखा राम पुत्र सहीराम, उम्र करीब 66 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 5, SJM-1 गंगानगर के रूप में बताई गई है। पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम के सदस्य एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। बीछवाल थाना पुलिस से टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ