निकाय चुनावों को लेकर पीसीसी चीफ डोटासरा ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- सरकार घबराई तो उठा रहे हैं निर्दलीय
खुलासा न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों के परिणामों से पहले एक बार फिर राजनीति बाजार गर्म हो गया है। इस बार पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने सरकार पर निशाना साधा है। पीसीसी चीफ व लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने समारोह को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल में कराए विकास कार्यों को गिनाया।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार घबराई हुई है और निर्दलीय प्रत्याशियों को उठाने तथा कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रलोभन देने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने लोगों पर ही विश्वास नहीं है। कोलीड़ा के पोसानी गांव में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। पीसीसी चीफ एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने गंदे पानी की निकासी के लिए सीसी सड़क, फागेडिय़ों की ढाणी में यात्री स्टैंड, मोक्षधाम की चारदीवारी, पोसानी से रामचंद्र का बास तक नवीन सड़क तथा पोसानी से सुजान सिंह व लक्ष्मणराम की ढाणी तक सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी सरकार को मैनेज करने पर ध्यान देना चाहिए और जनता को अपना फैसला करने देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कोई भी वर्ग सरकार से खुश नहीं है। अपराध बढ़ रहे हैं, स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, सड़कें बदहाल हैं, बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही तथा बेरोजगार, रोजगार के लिए परेशान हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ