Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पीबीएम अस्पताल बनी मारपीट का अड्डा, बाल पकडक़र युवक के साथ की मारपीट, वीडियों वायरल

rk
1 month ago
पीबीएम अस्पताल बनी मारपीट का अड्डा, बाल पकडक़र युवक के साथ की मारपीट, वीडियों वायरल


पीबीएम अस्पताल बनी मारपीट का अड्डा, बाल पकडक़र युवक के साथ की मारपीट, वीडियों वायरल
 बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में आये दिन विवाद होते रहते है इसके बाद सरकार व प्रशासन नहीं चेत रहा है। इन विवादों  रोकने के लिए पीबीएम प्रशासन पूरी तरफ फेल नजर आ रहा है।  जिससे आये दिन रेजिडेंट डॉक्टर व मरीज व उनके परिजनों के साथ झगड़े सामने आ रहे है जिससे पीबीएम की साख लगातार गिर रही है। प्रशासन इसके बाद भी कुंभकरणी नींद नहीं टूटी रही है। ऐसी की दो घटनाएं शनिवार को सामने आई है। जिनके वीडियों वायरल हो रहे है। जिसमें मरीज के परिजन के साथ वहां के स्टाफकर्मी मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। घटना पीबीएम की माइक्रोबायोलॉजी लैब की बताई जा रही है, जहां मरीज के परिजनों के साथ मारपीट की दो घटनाएं हुई है। एक घटना शनिवार दिन की तो दूसरी घटना शनिवार रात की बताई गई है।हालांकि गलती किस स्तर पर हुई, इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिली, परंतु पीबीएम जैसे बड़े हॉस्पिटल में आए दिन इस प्रकार की घटना होना अपने-आप में बड़ा सवाल है। वीडियो में साफ जाहिर हो रहा है कि यहां मरीज की सुरक्षा के लिए कोई बंदोबस्त नहीं है। स्टाफ पर गुंडागंर्दी का आरोप लग रहे है, जो एक वीडियो में साबित भी हो रहा है। एक मरीज के परिजन के बाल पकडक़र उसे अंदर एक कमरे में ले जाया जाता है औैर उसके साथ मारपीट की जाती है।
भले ही गलती मरीज की रही हो, लेकिन इस तरह का किसी के पास अधिकार नहीं कि वे बेरहमी से मारपीट करे। अगर मरीज के परिजन ने कुछ गड़बड़ की है तो स्टाफ संबंधित पुलिस चौकी में सूचना दे सकता है, चौकी बनाई इसलिए ही गई है, परंतु कानून को अपने हाथ में लेना अपराध है, जिसे यहां का स्टाफ बेखौफ होकर अंजाम दे रहे है। ये दोनों वीडियो एक बार फिर पीबीएम अस्पताल में ईलाज के लिए पहुंचने वाले मरीज व उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: