बीकानेर: रास्ता रोककर चाकू-डंडों से हमला, शराब के पैसे मांगने का आरोप, 2 नामजद सहित 10-15 अन्य पर केस दर्ज
बीकानेर: रास्ता रोककर चाकू-डंडों से हमला, शराब के पैसे मांगने का आरोप, 2 नामजद सहित 10-15 अन्य पर केस दर्ज
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक का रास्ता रोककर चाकू, डंडे, ईंट और कांच की खाली बोतलों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। वल्लभ गार्डन निवासी 18 वर्षीय राजवीर सिंह पुत्र श्रवण सिंह राजपूत ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि आरोपी एकराय होकर आए और उसका रास्ता रोककर हमला कर दिया। परिवादी के अनुसार आरोपियों के पास चाकू, डंडे और कांच की खाली बोतलें थीं। उसने आरोप लगाया कि हिमांशु चौधरी ने उसके मुंह पर चाकू से वार किया, जबकि यश गोदारा ने डंडे और ईंट से हमला किया। वहीं 10-15 अन्य लोगों पर थप्पड़-मुक्कों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
राजवीर ने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे शराब के पैसे मांगते थे और इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। परिवादी ने आरोप लगाया कि हमलावरों की मंशा उसे जान से मारने की थी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर दो नामजद आरोपियों सहित 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ