Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पटाखों की बिक्री को लेकर पुलिस अलर्ट दुकानदारों को दिए सुरक्षा निर्देश, वैध लाइसेंस के साथ ही बेच सकेंगे पटाखे

Bansal
6 hours ago
पटाखों की बिक्री को लेकर पुलिस अलर्ट दुकानदारों को दिए सुरक्षा निर्देश, वैध लाइसेंस के साथ ही बेच सकेंगे पटाखे


पटाखों की बिक्री को लेकर पुलिस अलर्ट दुकानदारों को दिए सुरक्षा निर्देश, वैध लाइसेंस के साथ ही बेच सकेंगे पटाखे
महाजन, , महाजन। दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखों की बिक्री को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए महाजन पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस प्रशासन ने कस्बे के अस्थायी पटाखा दुकानदारों के साथ बैठक कर निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों की पालना करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रीन पटाखों की बिक्री सुनिश्चित करने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की हिदायत दी।
महाजन थानाधिकारी भजनलाल लावा ने अस्थायी पटाखा दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे वैध लाइसेंस के साथ ही पटाखों की बिक्री करें। दुकानदार निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें, ताकि दीपावली के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। बैठक में थानाधिकारी ने सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, बालू से भरी बाल्टियां और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम पहले से ही सुनिश्चित होने चाहिए। पुलिस प्रशासन ने दुकानदारों से नियमों की पालना करते हुए सुरक्षित तरीके से पटाखों की बिक्री करने और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि दीपावली के दौरान आमजन की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: