Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair
Aniversary

पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली

rk
3 weeks ago
पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर  स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली

पुष्पों से सुसज्जित होगा बीकानेर* : स्थापना दिवस पर मंदिरों में पहली बार पुष्प रंगोली

बीकानेर। शहर के स्थापना दिवस को इस बार खास और यादगार बनाने की तैयारी जोरों पर है। देवस्थान विभाग द्वारा पहली बार बीकानेर के मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों की आकर्षक रंगोलियों से सजाया जाएगा, जिससे शहर का धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण और अधिक मनमोहक हो उठेगा।

देवस्थान विभाग के आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल मंदिरों की सुंदरता को निखारना है, बल्कि लोगों को एक नई रचनात्मक परंपरा से जोड़ना भी है। इस कड़ी में 17 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे रसिक शिरोमणि मंदिर में पुष्प सज्जा कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों को फूलों से रंगोली एवं सजावट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अगले दिन, 18 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे चयनित मंदिरों में भव्य पुष्प रंगोली सज्जा की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु मंदिरों में फूलों की कलात्मक सजावट का अद्भुत दृश्य देख सकेंगे।

कार्यक्रम की समन्वयक एवं संयोजक ज्योति स्वामी हैं, जबकि आयोजन को लोटस डेयरी का सहयोग प्राप्त है। यह कार्यक्रम देवस्थान विभाग द्वारा रत्न बिहारी पार्क स्थल, बीकानेर के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

इस अभिनव पहल से न केवल स्थापना दिवस का उत्साह बढ़ेगा, बल्कि बीकानेर की सांस्कृतिक पहचान को भी एक नई ऊंचाई मिलेगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: