Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

पार्टी उम्मीदवारों को टिकट का इंतजार, निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं समीकरण,टिकट वितरण को लेकर भाजपा-कांग्रेस में मंथन

Bansal
6 hours ago
पार्टी उम्मीदवारों को टिकट का इंतजार, निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं समीकरण,टिकट वितरण को लेकर भाजपा-कांग्रेस में मंथन


पार्टी उम्मीदवारों को टिकट का इंतजार, निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं समीकरण,टिकट वितरण को लेकर भाजपा-कांग्रेस में मंथन
महेश देरासरी
महाजन। राजस्थान में स्थानीय पंचायतराज चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर दावेदारों की नजरें पार्टी नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं। वहीं टिकट नहीं मिलने पर टिकट के दावेदारों में बागी होने की सुगबुगाहट भी सामने आने लगी है। जानकारी के अनुसार लूणकरणसर पंचायत समिति के वार्ड नम्बर 22 महाजन व मनोहरिया में भाजपा और कांग्रेस से चार-चार कार्यकर्ता टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। जहां स्थानीय भाजपा ने अपना पैनल बना कर भेज दिया है वहीं कांग्रेस में भी दावेदारों को लेकर विचार-विमर्श का दौर जारी है। पार्टी स्तर पर चर्चा के बाद टिकट वितरण किए जाने की तैयारी है। टिकट के दावेदार अपनी हर तिकड़म लगाने की जुगत कर रहे हैं।ऐसे में दोनों प्रमुख दलों के दावेदार टिकट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं । जिस तरह राजनीतिक माहौल बना हुआ है उस हिसाब से निर्दलीय बागी के रूप में उम्मीदवार आना तय माना जा रहा है। बागी कौन होगा वह तो पार्टियों में टिकट वितरण होने के बाद ही रास्ता साफ होगा। निर्दलीय जल्द ही मैदान में उतरने की तैयारी है। 
नर्दलीय से बदल सकते हैं चुनावी समीकरण-:
निर्दलीय प्रत्याशी के मैदान में उतरने से भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के सामने चुनौती बढ़ गई है। टिकट वितरण के बाद दोनों दलों में दावेदारों की सक्रियता और चुनावी रणनीति पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। अब सभी की नजरें भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा पर टिकी हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: