परिचालनिकी कारणों से इन दो रेल सेवाएं आंशिक रद्द रहेगी
बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार- गाड़ी संख्या 14030, मेरठ कैंट -श्रीगंगानगर रेल सेवा जो दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को मेरठ कैंट से संचालित हुई है वह हिसार तक ही संचालित होगी अर्थात हिसार- श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर- दिल्ली रेलसेवा दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को श्रीगंगानगर के स्थान पर हिसार से संचालित होगी अर्थात श्रीगंगानगर- हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ