Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

पैर फिसलने से घर के कुंड में गिरने से युवती की मौत

Solar 2
2 months ago
पैर फिसलने से घर के कुंड में गिरने से युवती की मौत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के गोयलों का मोहल्ला में बुधवार को घर में बने पानी के कुंड में गिरने से एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी कविता पुनिया ने तत्काल हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का नापासर उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका किरण पुत्री पांचाराम गोयल घर में बने कुंड से पानी निकाल रही थी।

Solar 4

 

इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गई। काफी देर तक किरण दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद कुंड की ओर देखने पर उसकी बहन नीतू ने पिता पांचाराम की मदद से किरण को बाहर निकाला। परिजन उसे तुरंत नापासर उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश होने का सामने आया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: