Khulasa Online
Breaking
• एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

जयपुर पहुंची फ्लाइट की लैंडिंग फेल होने से यात्रियों में फैली दहशत, रनवे टच कर फिर उड़ी एअर-इंडिया की फ्लाइट

rk
2 months ago
जयपुर पहुंची फ्लाइट की लैंडिंग फेल होने से यात्रियों में फैली दहशत, रनवे टच कर फिर उड़ी एअर-इंडिया की फ्लाइट

जयपुर पहुंची फ्लाइट की लैंडिंग फेल होने से यात्रियों में फैली दहशत, रनवे टच कर फिर उड़ी एअर-इंडिया की फ्लाइट

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को एअर इंडिया की फ्लाइट को पहली कोशिश में लैंडिंग छोड़कर गो-अराउंड करना पड़ा। मुंबई से जयपुर पहुंची फ्लाइट AI-2781 की लैंडिंग फेल होने से यात्रियों में दहशत फैल गई।

फ्लाइट 10 मिनट तक हवा में चक्कर लगाती रही। इसके बाद पायलट ने दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया। दूसरे प्रयास में फ्लाइट को सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले भी लैंडिंग फेल होने की घटनाएं सामने आई हैं।

पायलट ने आखिरी मिनटों में बदला फैसला

दरअसल, फ्लाइट AI-2781 ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजकर 10 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया था, लेकिन लैंडिंग सफल नहीं हो पाई। पायलट ने रनवे को छूते ही विमान को दोबारा हवा में उठा लिया।

अस्थिर अप्रोच के कारण पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट को रनवे पर पूरी तरह उतारने के बजाय गो-अराउंड का फैसला लिया। फ्लाइट ने 10 मिनट तक हवा में चक्कर लगाया।

पायलट ने दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया। दूसरे प्रयास में फ्लाइट को सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

गो-अराउंड करना एक सुरक्षित प्रक्रिया

बता दें कि बीते कुछ दिनों में जयपुर एयरपोर्ट पर लगातार फ्लाइट्स के गो-अराउंड, डायवर्जन और लैंडिंग में दिक्कत के मामले सामने आ रहे हैं। कभी खराब मौसम तो कभी तकनीकी या अप्रोच से जुड़ी वजहों के चलते फ्लाइट को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है।

एविएशन एक्सपर्ट्स के अनुसार- अनस्टेबल अप्रोच की स्थिति में गो-अराउंड करना एक मानक और सुरक्षित प्रक्रिया है, जिससे किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके। फिर भी, बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से पैसेंजर्स में चिंता बढ़ रही है। फिलहाल एयरलाइंस की ओर से मामले को सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया बताया गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: