पंचायती राज आम चुनाव चौथा चरण: 2026 अंतिम दिन तक 319 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 345 नाम निर्देशन पत्र
पंचायती राज आम चुनाव चौथा चरण: 2026
अंतिम दिन तक 319 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 345 नाम निर्देशन पत्र
बीकानेर, 4 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण में पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को सम्पन्न हुई। इस दौरान तीनों पंचायत समितियों में कुल 319 अभ्यर्थियों ने 345 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
अंतिम दिन जसरासर पंचायत समिति में 43 अभ्यर्थियों ने 43, नोखा में 86 अभ्यर्थियों ने 97 तथा पांचू में 87 अभ्यर्थियों ने 99 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
अंतिम दिन तक जसरासर में 84 अभ्यर्थियों ने 85, नोखा में 125 अभ्यर्थियों ने 138 तथा पांचू में 110 अभ्यर्थियों ने 122 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।
चौथे चरण में नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर को प्रातः 11 बजे से होगी। अभ्यर्थी 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।
चैथे चरण में जिला परिषद के 10 तथा नोखा, पांचू एवं जसरासर पंचायत समितियों के 59 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 14 नवंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं, पंच एवं सरपंच पदों के लिए 15 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया होगी तथा 16 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ