Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

पंचायत राज आम चुनाव-2026: तृतीय चरण की पंचायत समितियों में तीसरे दिन 91 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 92 नाम निर्देशन पत्र

Bansal
3 weeks ago
पंचायत राज आम चुनाव-2026: तृतीय चरण की पंचायत समितियों में तीसरे दिन 91 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 92 नाम निर्देशन पत्र

पंचायत राज आम चुनाव-2026: तृतीय चरण की पंचायत समितियों में तीसरे दिन 91 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 92 नाम निर्देशन पत्र

बीकानेर, 22 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर और रिडी पंचायत समितियों के 63 सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया गुरुवार को भी जारी रही।

तीसरे दिन लूणकरणसर में 42 अभ्यर्थियों ने 42, श्रीडूंगरगढ़ में 27 अभ्यर्थियों ने 28 तथा रीडी में 22 अभ्यर्थियों ने 22 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। बुधवार को लूणकरणसर में 28 अभ्यर्थियों ने 29, रीडी में 18 अभ्यर्थियों ने 18 एवं श्री डूंगरगढ़ में 33 अभ्यर्थियों ने 33 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए थे।

इस प्रकार अब तक लूणकरणसर में 71 अभ्यर्थियों ने 72, रीडी में 41 अभ्यर्थियों ने  41 तथा श्रीडूंगरगढ़ में 62 अभ्यर्थियों ने 63 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं।

नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। इस दौरान प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थी 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: