पंचायत राज आम चुनाव 2026 : प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला शनिवार को
पंचायत राज आम चुनाव 2026 : प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला शनिवार को
बीकानेर, 9 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए शनिवार को प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि कार्यशाला में नामांकन भरने की प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को इस कार्यशाला का आयोजन करने के निर्देश दिए है।
कार्यशाला में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा डीएलएमटी/बीएलएमटी द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के संभावित प्रत्याशियों को नामांकन भरने तथा चुनाव संबंधी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करवाना है। कार्यशाला में मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रतिनिधियों की भागीदारी भी रहेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ