Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

पंचायती राज आम चुनाव: दूसरे चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को

Bansal
2 weeks ago
पंचायती राज आम चुनाव: दूसरे चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को

पंचायती राज आम चुनाव: दूसरे चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को

बीकानेर, 25 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में जिले की पांच पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 11 एवं पंचायत समिति के 81 सदस्यों के अलावा 137 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पद के निर्वाचन के लिए मतदान होंगे। 

दूसरे चरण में कोलायत, बीठनोक, बज्जू, हदां एवं बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान होंगे। इसके लिए मतदान दलों की रवानगी 27 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे प्रशिक्षण के उपरांत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से होगी।

दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 382 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें 9 सहायक मतदान केंद्र सम्मिलित हैं। चारों पंचायत समिति क्षेत्र में 1,77,209 पुरुष, 1,58,235 महिला तथा दो ट्रांसजेंडर मतदाताओं सहित कुल 3,35,446 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। पहले चरण की भांति पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य का निर्वाचन ईवीएम के माध्यम से तथा पंच एवं सरपंच का चुनाव मतपत्र से होगा।

दूसरे चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी 27 अक्टूबर को होगी। पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान 28 अक्टूबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होंगे। 29 अक्टूबर को पंच और सरपंच पदों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। 30 अक्टूबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक पंच और सरपंच पदों के लिए निर्वाचन तथा मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। वही 31 अक्टूबर को उप सरपंच पदों के लिए निर्वाचन होंगे। 

प्रत्येक मतदान दल में एक रिटर्निंग अधिकारी, एक पीआरओ तथा चार पीओ सहित कुल 6 सदस्य होंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: