बीकानेर में पंचायतीराज चुनाव: प्रथम चरण में 87.23% मतदान, देर रात तक आएंगे सरपंचों के नतीजे
बीकानेर में पंचायतीराज चुनाव: प्रथम चरण में 87.23% मतदान, देर रात तक आएंगे सरपंचों के नतीजे
बीकानेर। बीकानेर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया। चार पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सुबह से देर शाम तक मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में कुल 87.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान अधिकांश स्थानों पर प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, हालांकि कुछ जगहों पर मामूली विवाद होने की खबरें भी सामने आईं।
गांवों में सरपंच चुनने को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पंचायत समिति क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, खाजूवाला में 86.80 प्रतिशत, छत्तरगढ़ में 85.67 प्रतिशत, पूगल में 90.55 प्रतिशत और रुणिया में 86.65 प्रतिशत मतदान हुआ। इन आंकड़ों के साथ पूगल में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया।
मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। सरपंच पदों के नतीजे देर रात तक आने की संभावना है। जिला प्रशासन मतगणना प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि परिणाम घोषित होने तक कानून-व्यवस्था बनी रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ