Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पंचायतीराज चुनाव: मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली तैयारियों की समीक्षा

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
1 week ago
पंचायतीराज चुनाव: मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली तैयारियों की समीक्षा
पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, मतदान केन्द्रों पर चाक-चैबंद रहें सभी व्यवस्थाएं
 
राज्य निर्वाचन आयुक्त  राजेश्वर सिंह ने की निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा
 
बीकानेर, 27 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि पंचायती राज आम चुनावः 2026 के शेष तीनों चरणों में भी प्रत्येक मतदाता भयमुक्त और निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सके, इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया में नियुक्त सभी अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। 
 
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के प्रत्येक दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। प्रत्येक केन्द्र पर सुरक्षा का पर्याप्त जाब्ता हो। मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने दूसरे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को रवाना हुए मतदान दलों के गंतव्य स्थलों पर पहुंचने की समीक्षा की और कहा कि मतदान दलों के रुकने सहित सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रहें। 
 
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदान केन्द्रों के अंदर और बाहर प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। जनरेटर भी उपलब्ध रहें। केन्द्रों के आस-पास किसी प्रकार की निर्माण सामग्री नहीं रहे। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली और कहा कि मतदान में नियुक्त कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी समूची जानकारी दी जाए। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि संवेनदशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त जाब्ता रहे। 
 
 राजेश्वर सिंह ने कहा कि एरिया मजिस्ट्रेट और सेक्टर ऑफिसर अपने क्षेत्रों का नियमित दौरा करें। क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि नामांकन एवं विजय जुलूस पूर्णतया प्रतिबंध है। इसकी पालना पूर्ण सख्ती से की जाए। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा की समीक्षा की। साथ ही मतगणना के मद्देनजर की गई तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि मतगणना से जुड़े कार्मिकों भी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।
 
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष मुस्तैद रहे। उन्होंने मतदान से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जाना। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र होने के कारण जिले में अतिरिक्त सतर्कता रखें। पुलिस और प्रशासन द्वारा प्रत्येक घटना पर नजर रखी जाए। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा पहली बार प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशालाएं करवाई गई। इससे प्रत्याशियों को नामांकन से जुड़ी सभी जानकारियां मिल सकी। 
 
स्वीप से जुड़ नवाचारों को सराहा
 
राज्य निर्वाचन आयुक्त  राजेश्वर सिंह ने बीकानेर में मतदाता जागरुकता के लिए किए गए नवाचारों की सराहना की। उन्होंने निकाय चुनावों में आयोजित पाटा चौपालों, पंचायती राज चुनाव में आयोजित वोट बारात, मतदान का गरबा और वोट मैराथन को भी सराहा। मतदान केन्द्रों पर महिला कांस्टेबल नियुक्त करने और वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं के सहयोग के लिए स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधियों को लगाए जाने को भी सराहा। 
 
संभाग के सभी जिलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की
 
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने संभागीय आयुक्त  विश्राम मीना एवं महानिरीक्षक पुलिस  ओमप्रकाश से संभाग के तीन अन्य जिलों में निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि संभाग मुख्यालय के अलावा तीनों जिलों में निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जाए। संभागीय आयुक्त ने बताया कि अन्य तीनों जिलों में तीसरे और चौथे चरण में मतदान होंगे। महानिरीक्षक पुलिस ने संभाग के अन्य जिलों की कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में बताया।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहले चरण की व्यवस्थाओं को आगामी तैयारियों की दी जानकारी
 
जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने बताया कि जिले में पहले चरण में चार पंचायत समितियों के चुनाव हो चुके हैं। दूसरे चरण के लिए मंगलवार को पांच पंचायत समितियों के निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्र पहुंच गए हैं। जहां जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए बुधवार को मतदान होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में चारों चरणों में चुनाव होंगे। प्रत्येक स्थान पर निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
 
पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा ने बताया कि प्रत्येक चरण में मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त जाब्ता तैनात किया गया है। प्रत्येक अवांछित गतिविधि को पूरी सख्ती से निपटा जा रहा है। 
 
निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री नवनीत कुमार ने पर्यवेक्षण से जुड़ी जानकारी दी। 
 
बैठक में बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त  स्नेहल धायगुड़े नाना, नगर निगम आयुक्त  सिद्धार्थ पलनीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त कलक्टर (नगर)  रीना, उपखण्ड अधिकारी  महिमा कसाना, जिला निर्वाचन कार्यालय में विशेषाधिकारी स्वाति शर्मा, प्रशिक्षु आइएएस मनु गर्ग मौजूद रहे।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: