बीकानेर: पंचायत चुनाव के नतीजे आने से पहले बाड़ेबंदी की तैयारी, इनको सौंपी जिम्मेदारी
बीकानेर: पंचायत चुनाव के नतीजे आने से पहले बाड़ेबंदी की तैयारी, इनको सौंपी जिम्मेदारी
बीकानेर। पंचायत चुनाव के नतीजे आने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के चुनाव के बाद दोनों दलों के प्रत्याशी तय स्थानों पर पहुंच जाएंगे। इस बीच भाजपा ने पंचायत समितियों और जिला परिषद में सत्ता का गणित साधने की कवायद तेज कर दी है। भाजपा की ओर से प्रशिक्षण शिविर और संगठनात्मक समन्वय के नाम पर प्रत्याशियों को एकजुट रखने की तैयारी की जा रही है। पंचायत समितियों की जिम्मेदारी विधायकों को सौंपी गई है। वहीं, जिला परिषद के लिए बीकानेर में देहात जिला संगठन ने मोर्चा संभाल रखा है। कांग्रेस में विधायकों, प्रत्याशियों और देहात कांग्रेस संगठन को जिम्मेदारी दी गई है।
पंचायत समितियों में प्रधान बनाने की जिम्मेदारी विधायकों को सौंपने के पीछे संगठनात्मक समन्वय के साथ राजनीतिक प्रबंधन की रणनीति भी मानी जा रही है। इसे भविष्य में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से पहले विधायकों के लिए एक तरह की अग्निपरीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा है। विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को एकजुट रखने और बोर्ड गठन तक संगठन के पक्ष में माहौल बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। उधर, कांग्रेस ने नोखा विधायक सुशीला डूडी के साथ ही विधायक प्रत्याशी रहे अपने सभी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ