बड़ी खबर: राजस्थान में पंचायत चुनावों की तारीखें बदलीं, अब इस दिन नहीं होगी वोटिंग, जानें- अब कब होंगे चुनाव
बड़ी खबर: राजस्थान में पंचायत चुनावों की तारीखें बदलीं, अब इस दिन नहीं होगी वोटिंग, जानें- अब कब होंगे चुनाव
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। धनतेरस (6 नवंबर) के दिन अब वोटिंग नहीं होगी। आयुक्त राजेश्वर सिंह ने पहले, दूसरे और तीसरे चरण के लिए संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। तीसरे चरण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग 3 नवंबर और पंच, सरपंच के लिए वोटिंग 5 नवंबर को होगी। धनतेरस के दिन इन पंचायतों में उपसरपंच की वोटिंग होगी, उपसरपंच का चुनाव पंच ही मिलकर करते हैं। उसमें जनता वोटिंग नहीं करती है। सरपंच चुनाव में वोटिंग के दिन ही देर रात तक नतीजे घोषित होंगे। 3 अक्टूबर को पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव करवाएगा, केवल जयपुर जिले में ही चार चरण में चुनाव हैं।
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले चरण के तहत 23 अक्टूबर, दूसरे चरण में 29 अक्टूबर, तीसरे चरण में 4 नवंबर, चौथे चरण में 14 नवंबर को वोटिंग होगी। 20 नवंबर को परिणाम आएंगे।
37 जिलों में जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव
37 जिलों में 25 नवंबर को जिला प्रमुख और 27 नवंबर को प्रधान का चुनाव होगा। 26 नवंबर को उपजिला प्रमुख और 28 नवंबर को उपप्रधान का चुनाव होगा। कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली जिलों में प्रमुख और प्रधानों का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा होगा। यहां जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव बाद में होगा। हालांकि जिला परिषद के मेंबर और पंचायत समिति मेंबर के चुनाव अन्य जिलों के साथ ही होंगे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ