Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पंचायत सहायक ने स्कूल में शिक्षिका का पकड़ा हाथ, की अश्लील हरकत

rk
2 months ago
पंचायत सहायक ने स्कूल में शिक्षिका का पकड़ा हाथ, की अश्लील हरकत


पंचायत सहायक ने स्कूल में शिक्षिका का पकड़ा हाथ, की अश्लील हरकत
बीकानेर।  जिले के पूगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक पंचायत सहायक द्वारा स्कूल परिसर में ही महिला शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत करने और मर्यादा लांघने का सनसनीखेज माम सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 13 अप्रैल की दोपहर की है। शिक्षिका जब स्टाफ उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने ऑफिस गई, तब वहां पहले से मौजूद पंचायत सहायक भंवरलाल ने उनका हाथ पकड़ लिया और अश्लील इशारे करते हुए अभद्र व्यवहार किया। शिक्षिका के विरोध करने और वहां से भागने पर आरोपी ने बाहर गली तक उनका पीछा किया और बेहद आपत्तिजनक बातें कही। पीडि़ता ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित किया, जिससे बौखलाए आरोपी ने 15 अप्रैल को अपने राजनीतिक रसूख का हवाला देते हुए शिक्षिका पर मानसिक दबाव बनाया और राजीनामा करने की धमकी दी। हालांकि, पीडि़ता ने हिम्मत नहीं री और न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
वहीं पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसके पास आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने की रिकॉर्डिंग मौजूद है। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों को भेजे गए ई-मेल और पूर्व में दी गई शिकायतों की प्रतियां भी पुलिस को सुपुर्द की गई हैं। फिलहाल पूगल पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: