Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पॉलिथीन मुक्त बीकानेर की अपील, स्वच्छता का दिया संदेश, बांटे कपड़े, कागज़ के बैग|

rk
2 weeks ago
पॉलिथीन मुक्त बीकानेर की अपील, स्वच्छता का दिया संदेश, बांटे कपड़े, कागज़ के बैग|

पॉलिथीन मुक्त बीकानेर की अपील, स्वच्छता का दिया संदेश, बांटे कपड़े, कागज़ के बैग|

2जुलाई, बीकानेर |अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग निषेध दिवस के अवसर पर आरएलजी संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में पवनपूरी साउथ, सुदर्शना नगर, घड़सीसर के आमजन को प्लास्टिक बैग और एकल-उपयोग (सिंगल यूज़) प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण, वन्यजीवों, जल स्रोतों तथा मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। प्लास्टिक एक नॉन- बायोड्रिग्रेडेबल प्रोडक्ट है, जो सैकड़ों सालों तक नष्ट नहीं होता और हमारी सेहत के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है |अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जब हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए एक सकारात्मक कदम उठा सकते हैं|

सह सचिव स्नेहा शर्मा, ज्योति खत्री ने कपड़े, जूट एवं कागज के थैलों का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा दैनिक जीवन में प्लास्टिक की वस्तुओं का प्रयोग कम करने के लिए प्रेरित किया गया।

 नेहा कपूर,प्रवीण बानो द्वारा सभी से अपील की गई कि बाजार जाते समय अपना कपड़े का थैला साथ रखें, अनावश्यक प्लास्टिक पैकेजिंग से बचें, प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फेंकें तथा उसके उचित पृथक्करण और पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा दें|

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने तथा स्वच्छ, हरित और प्रदूषण-मुक्त शहर के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। संस्थान द्वारा सभी व्यापारियों को कपड़े और कागज के थैले वितरित किए गए|

कार्यक्रम में सोनू महाराज,कांता खत्री, मिनाक्षी, संतोष मोदी, डॉली,शगुन सोलंकी आदि का सहयोग रहा |

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: