Khulasa Online
Breaking
• चुनाव से ठीक पहले खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी को आतंकी कहने पर फंसे कांग्रेस प्रमुख • होर्मुज में फिर बिगड़े हालात : ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, तीन पर की गोलीबारी • चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई हेल्थ एडवाइजरी, जानिए कौनसी जांच जरूर करवाएं • ट्रम्प ने कहा - मैंने ईरान में सत्ता बदल दी, जल्द बड़ी डील हो सकती है, ऐसा नहीं हुआ तो सेना हमले को तैयार, सीजफायर नहीं बढ़ाएंगे • यहां पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत, 10 शव बरामद, 3 लोगों के शरीर के हिस्से बिखरे मिले • चुनाव से ठीक पहले खरगे को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी को आतंकी कहने पर फंसे कांग्रेस प्रमुख • होर्मुज में फिर बिगड़े हालात : ईरानी सेना ने भारत आ रहे इस जहाज को बनाया बंधक, तीन पर की गोलीबारी • चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई हेल्थ एडवाइजरी, जानिए कौनसी जांच जरूर करवाएं • ट्रम्प ने कहा - मैंने ईरान में सत्ता बदल दी, जल्द बड़ी डील हो सकती है, ऐसा नहीं हुआ तो सेना हमले को तैयार, सीजफायर नहीं बढ़ाएंगे • यहां पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत, 10 शव बरामद, 3 लोगों के शरीर के हिस्से बिखरे मिले

पुलिस का जुआरियों पर छापा, हजारों रुपए के साथ पांच जनों को दबोचा

rk
2 weeks ago
पुलिस का जुआरियों पर छापा, हजारों रुपए के साथ पांच जनों को दबोचा


पुलिस का जुआरियों पर छापा, हजारों रुपए के साथ पांच जनों को दबोचा
 बीकानेर। गंगाशहर पुलिस ने जुए पर कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से जुए पर लगाई रकम को जब्त किया गया। हालांकि बाद में सभी आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई नगर पालिका के पास मैन बाजार स्थित अनिल अग्रवाल की दुकान के पास गंगाशहर में की, जहां आरोपी सार्वजनिक स्थान पर विद्युत पोल के नीचे ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे पुरानी लाईन गंगाशहर निवासी राजेंद्र, चित्रा आईस फैक्ट्री के पास भीनासर निवासी श्यामलाल, मैन बाजार बाठिया स्टोर के सामने गंगाशहर निवासी अनिल अग्रवाल, भीनासर निवासी विक्की सिंघल को गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से 53 पत्ते की ताश तथा 20 हजार 300 रुपए जुआ राशि जब्त की। पुलिस ने पांचों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: