पूजन की थाली में रखी नगदी व आभूषणों को अज्ञात युवक ने किये पार, एक जने पर शक
पूजन की थाली में रखी नगदी व आभूषणों को अज्ञात युवक ने किये पार, एक जने पर शक
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में घर के मंदिर से नकदी और चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने एक युवक पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पुलिस के अनुसार परिवादी भरत सोनी पुत्र निवासी मधुर पब्लिक स्कूल गली, नत्थूसर बास, बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।परिवादी ने बताया कि 9 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे से रात 9 बजे के बीच उसके घर में बने मंदिर में लक्ष्मी पूजन की थाली में रखी नकदी और चांदी का सामान चोरी हो गया। चोरी हुए सामान में करीब 50 हजार रुपए नकद, चांदी के सिक्के, अंगूठियां और चांदी की चैन शामिल हैं।परिवादी ने बताया कि घटना के दौरान जेसराज उर्फ जसिया माली नाम का व्यक्ति घर के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहा था। परिवादी ने शक जताया है कि उक्त व्यक्ति घर में घुसकर सामान चोरी कर ले गया।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एएसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस मामले में जांच कर चोरी के सामान और आरोपी की तलाश में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ