Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

rk
2 weeks ago
पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

करूणा टीम व स्काउट-गाइड की पहल, प्रकृति बचाने का आह्वान

बीकानेर, 22 अप्रैल। Earth Day (पृथ्वी दिवस) के अवसर पर स्थानीय शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, शीतला गेट के बाहर, बीकानेर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी क्रम में विद्यालय की करूणा टीम तथा स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा “पृथ्वी पर हो रहे दुष्प्रभाव एवं उसके संरक्षण” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

कब मास्टर श्री रमेश कुमार मोदी ने बताया कि पृथ्वी दिवस वर्ष 1970 से मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना, प्रदूषण कम करना तथा पेड़-पौधों, जल एवं जीव-जंतुओं का संरक्षण करना है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय की करूणा टीम द्वारा पशु-पक्षियों की सेवा एवं संरक्षण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं।

प्रधानाध्यापक श्री हनुमान छींपा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक का कम उपयोग तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जैसे कार्यों को दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।

करूणा प्रभारी श्री सौरभ बजाज ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करना आवश्यक है।

प्रतियोगिता के परिणामों में वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 व 10) में कल्पित कुमार दैया प्रथम एवं खेमचंद द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 7 व 8) में संध्या प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय तथा जानवी तृतीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: