पहचान बताकर मांगी बैंक डायरी, मैसेज आया और खाली हो गया खाता
श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में साइबर ठगी की वारदात सामने आई है। परिवादी भैराराम पुत्र मुनीराम जाति जाट निवासी कालुबास श्रीडूंगरगढ़ ने साइबर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार 9 नवंबर को सुबह 9.44 बजे फोन मैसेन्जर पर एक मैसेज आया जिसमें लिखा था राम राम सा उसके बाद फिर मैसेज आया कि क्या हाल चाल है इसी तरह तीसरा मैसेज आया आपकी बैंक डायरी भेजना।, परिवादी के मामा का लडक़ा रामेश्वर बन कर बात कर रहा था, उसके बाद अगले मैसेज कुछ रूपये भेज रहा हूं, घर आउगां तो आपसे ले लूंगा, ये रूपये तेरे पास ही रख लेना। परिवादी ने उसके कहने पर अपनी स्टेट बैंक की डायरी की जानकारी मांगी तो उसको भेज दी।ठग ने परिवादी को बताया उसके खाते में 4,15000/- रुपये भेज दिये है, जब रुपये खाते नहीं आये। ठग ने विश्वास में लेकर कहा कि 12 घंटे बाद आयेगें, अब मैं छुट्टी मांगने जा रहा हूं फिर उसने अचानक की कहा की मेरे से बहुत बड़ी गलती हो गयी, छुट्टी मांगने आया लेकिन मुझे भारत नहीं आने दे रहे है, फिर उसने कहा की मेरा पासपोर्ट मेरे से ले लिया, कोई भारत का दलाल है।इस तरह बातों में उलझाकर दलाल के मोबाइल नम्बर भेजे 7088384319, और कहा की आप इस नम्बर पर बात करो, तो बात की तो उस दलाल ने पहले के 1,20,000/-रुपये बाकी बताये, दलाल ने कहा आपको फोनपे के जरिये 1,20000/- रुपये करना है तब उसको भारत आने पर देंगे। परिवादी को फोन पर झांसे में लेकर अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से एक लाख बीस हजार रुपए भेजे गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर साईबर अपराधकी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ