Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के दौरान हंगामा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Bansal
6 hours ago
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के दौरान हंगामा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान बीकानेर जिले की बज्जू खालसा पंचायत समिति के गणपतसिंहपुरा स्थित 4 MM पोलिंग बूथ पर मुख्य गेट बंद होने को लेकर हंगामा हो गया. मतदान केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना कर रहे ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बंद मुख्य द्वार के सामने धरना शुरू कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि निजी जगह पर मनमर्जी से गेट बना दिया गया है, जिसके कारण मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है. इस स्थिति से मतदान प्रक्रिया भी प्रभावित होने की बात सामने आई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन और चुनाव अधिकारियों से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है।कि मुख्य गेट खुलवाकर मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी मतदाता बिना परेशानी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें. ग्रामीणों ने मांग की है कि रास्ते की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, जिससे कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे. मामले को लेकर बज्जू एसडीएम ने कहा कि इस द्वार पर मतदान करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: