खुलासा न्यूज,बीकानेर। ट्रक और बोलेरो के बीच भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के झंझेऊ-जोधासर के बीच की हे। जहां पर ओवरटेक कर रही बोलेरो ट्रक से भिड़ गयी। हादसे में बोलेरो में सवार छह लोग घायल हुए है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आयी है। सभी घायलों को स्लीपर बस के माध्यम से बीकानेर भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच ओर हादसे की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि हादसे में चार लोगों को गंभीर चोटें आयी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ