Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

सीबीएसई बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में सिंथेसिस के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

rk
2 months ago
सीबीएसई बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में सिंथेसिस के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
सीबीएसई बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में सिंथेसिस के होनहारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
 
बीकानेर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सिंथेसिस सिंथेसिस के अकादमिक निदेशक डॉ श्वेत गोस्वामी  ने बताया कि इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने 12वीं विज्ञान वर्ग की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मनीषा बेनीवाल ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इनके पिता जे. एल. बेनीवाल ईसीबी में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है और माता रजनी बाला गृहणी है। इसी प्रकार यशस्वी गर्ग ने 92.80 और बायॉलोजी में शत प्रतिशत अंक, हर्षिता जोशी ने 92.60, तनुश्री चौधरी ने 91.20, गुंजन चांडक ने 90.20, मेघांश  ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।  
अन्य उच्च प्रतिशत प्राप्त करने वालो में आराध्या चौहान, नंदिनी रावत, प्रेक्षा सोनी, रिषिका भादू, दिव्यांका गोयल, कृष्णगोपाल बिश्नोई, अभिषेक रेवाड़, तनवी और नोखा की रितु झँवर है।
 डॉ. गोस्वामी ने बताया कि कक्षा 12वीं के बाद प्री मेडिकल व प्री इंजीनियरिंग नीट/जेईई के टारगेट कोर्स के नए बैच 11 मई से शुरू होे चुके हैं जिसमें नीट व जेईई के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के अलग-अलग बैच हैं। 
इन सभी विधार्थियों के घर और सिंथेसिस में खुशी का माहौल है। सभी विधार्थियों का मानना है कि ऐसा रिजल्ट सिंथेसिस के  सिस्टम के कारण संभव हो पाया है चूंकि यहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ बोर्ड पैटर्न पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाता है तथा अंग्रेजी जैसे अनिवार्य विषय की क्लाश भी लगती है और फिजिकल एजुकेशन हेतु पेपर लिये जाते हैं।
बीकानेर के बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए संस्थान में पूरी तरह अनुशासित, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध है, जहाँ विद्यार्थियों को पढ़ाई के अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाता है।
सिंथेसिस इंस्टीट्यूट का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परिणाम प्रदान करना है, ताकि वे अपने भविष्य के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकें।
प्रवेश सम्बन्धी अन्य जानकारियों हेतु विद्यार्थी व अभिभावक 8003094891 पर सम्पर्क कर सकते है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: