Khulasa Online
Breaking
• NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान के 3 जिलों में 31 जनवरी और 1 फरवरी को फिर शीतलहर और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

rk
3 months ago
राजस्थान के 3 जिलों में 31 जनवरी और 1 फरवरी को फिर शीतलहर और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान के 3 जिलों में 31 जनवरी और 1 फरवरी को फिर शीतलहर और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में आज से फिर मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में एक नए मजबूत पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव को लेकर हिमालय तराई क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश व शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जिसके असर से राजस्थान के उत्तर-पूर्व और पश्चिम के कुछ भागों में 2 फरवरी तक शीतलहर चलने और 3 जिलों में कहीं कहीं ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि प्रदेश में विक्षोभ का प्रभाव 4 फरवरी तक रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के मौसम में आज से फिर एक बार बड़ा बदलाव होने की आशंका है। मौसम केन्द्र के अनुसार भीलवाड़ा, राजसमंद, पाली में आज बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश और मेघगर्जन का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र के अनुसार 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: